Tuesday, July 18, 2023

वित्तीय स्वतंत्रता or FINANCIAL INDEPENDENCE IN HINDI

 



वित्तीय स्वतंत्रता or FINANCIAL  INDEPENDENCE IN HINDI


 वित्तीय स्वतंत्रता का अर्थ है आपको अपनी आजीविका एवं भविष्य के दैनिक खर्चों को लेकर चिंता ना करनी पड़े और आपके पास अपने सभी शौख और जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त निष्क्रिय इनकम के प्रवाह हो ।

हमारा पैसा हमारे लिए काम करें और हमें सक्रिय रूप से काम करने की आवश्यकता ना रहे ।

लगभग काफी बड़ी संख्या में विश्व की आबादी जिंदगी भर काम करती रहती है और वित्तीय स्वतंत्रता का सपना देखती रहती है परंतु वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने हेतु कोई सक्रिय कदम नहीं उठाती ।

हम अपने जीवन में नए वाहन लेने की, नया घर लेने की,नया गैजेट लेने की, वेकेशन कहां मनाना है आदि यह सभी योजनाएं बनाते हैं परंतु जब अपने पैसे को मैनेज करने की बात आती है। तो हम फाइनेंसर प्लानर को या वित्तीय फाइनेंसर एजेंट को ढूंढते हैं और उसके भरोसे अपनी मेहनत से कमाए धन को योजनाओं में लगा देते हैं । यह बात सदैव याद रखें धन और असीमित है समय नहीं ।

एक बार आप धन को कमाने, निवेश करने, बचत करने के तरीके सीख लेते हैं, तो आप जल्दी ही वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त कर लेते हैं किसी भी देश में जल्दी यानी कि जवानी में ही रिटायर होने या यूं कहें कि वित्तीय रूप से स्वतंत्रता प्राप्त करने का विचार रखने को बुरा माना जाता है । 

वित्तीय स्वतंत्रता और महिलाएं


वर्षों से भारत के घरों में महिलाएं बचत का प्रमुख केंद्र रही है । जब जब घर में पुरुषों को धन अथवा प्रबंधन के दिक्कत आई है, तब तब घर की महिलाओं ने उनको आगे बढ़ने में मदद की है, चाहे वह धन की मदद हो या वित्तीय प्रबंधन की योजना हो । 

भले ही महिलाएं निवेश के क्षेत्र में अधिक नहीं है परंतु बचत प्रबंधन में उनका कोई मुकाबला नहीं है।  अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए महिलाएं खुद को और परिवार को सशक्त बना रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण इस वक्त भारत की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण है जो कि देश को प्रगति के लिए वित्तीय दिशा दे रही है । 

इतनी सारी उपलब्धियों और वित्तीय क्षमता के बावजूद महिलाएं पति अथवा परिवार के सदस्य पर निर्भर रहती है और वित्तीय निवेशकों से दूर रहना पसंद करती है। 

 महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता, वित्तीय ज्ञान और जागरूकता बेहद जरूरी है । वित्तीय स्वतंत्रता अर्थात आपके पास मौजूद धन संबंधी फैसले लेने की आजादी । 


No comments:

Post a Comment